Hanuman Chalisa

ओएनजीसी को अरब सागर में मिला तेल

Updated: बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (15:44 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) को अरब सागर में अपने प्रमुख तेल क्षेत्र मुंबई हाई के पश्चिम में और तेल मिला है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डब्ल्यूओ-24-3 कुएं की खोज की गई है। इसमें 2 करोड़ टन तेल का भंडार होने का अनुमान है।
 
उल्लेखनीय है कि मुंबई हाई देश का सबसे बड़ा तेल क्षेत्र है। अभी यहां से रोजाना 2,05,000 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन होता है। अब नई खोज से 2 साल से भी कम समय में अतिरिक्त उत्पादन क्षमता को जोड़ा जा सकेगा।
अधिकारी ने कहा कि सभी 9 क्षेत्रों की जांच की गई है और सभी में हाइड्रोकार्बन की मौजूदगी पाई गई है। नौवें क्षेत्र में 3,300 बैरल तेल पाया गया है। ओएनजीसी इस खोज पर आगे और जांच-पड़ताल कर रही है और इस बारे में उसने नियामकीय निकाय हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय को सूचित किया है।
 
अधिकारी का कहना है कि यह भले ही छोटी खोज है लेकिन महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि मुंबई हाई में ओएनजीसी के उत्पादन शुरू करने के करीब 50 साल बाद यह नई खोज हुई है। (भाषा)

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख