Daily Horoscope
✕

Weather A।ert : सितंबर में सामान्य से ज्‍यादा बारिश का अनुमान, IMD ने जारी की चेतावनी

Updated: शनिवार, 31 अगस्त 2024 (20:05 IST)
India forecast above normal rainfall in September : अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश के बाद भारत में सितंबर में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है तथा उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश के आसपास के इलाकों सहित उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
ALSO READ: Weather Updates: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात में तटीय इलाकों को खाली कराया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। हालांकि सुदूर उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों, दक्षिणी प्रायद्वीप के कई भागों, उत्तरी बिहार और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।
 
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि देश में सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है, जो 167.9 मिमी के लंबी अवधि के औसत का 109 प्रतिशत है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश के आसपास के इलाकों सहित उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
ALSO READ: अगस्त में जमकर हुई बारिश, सामान्‍य से 16 फीसदी ज्‍यादा, टूटा 23 साल का रिकॉर्ड
महापात्र ने कहा, इन इलाकों में बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ आने की संभावना है। हमें भूस्खलन, मिट्टी धंसने और भूस्खलन से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारा अनुमान है कि महीने के प्रत्‍येक सप्ताह बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव प्रणाली विकसित होगी, जिसके परिणामस्वरूप पूरे देश में भारी वर्षा होगी।
ALSO READ: Weather Updates: भारी बारिश से गुजरात में जल सैलाब, 18,000 का रेस्क्यू, 5 दिन रेड अलर्ट
उन्होंने कहा कि मानसून के अपनी सामान्य स्थिति में बने रहने की उम्मीद है तथा बंगाल की खाड़ी में कई निम्न दबाव प्रणालियां विकसित होने की संभावना है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर राजस्थान तक जा सकती हैं। महापात्र ने कहा कि यह कम दबाव का क्षेत्र हिमालय की तलहटी की ओर भी स्थानांतरित हो सकता है और सितंबर में इस क्षेत्र को प्रभावित करने के लिए एक पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख