dipawali
✕

भारत-चीन के बीच कल होगी वार्ता, क्‍या पूर्वी लद्दाख में तनाव होगा कम...

Updated: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (21:09 IST)
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच कल कोर कमांडर स्तर की बातचीत होगी। हालांकि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर तनाव अब भी जारी है। जबकि कुछ माह पहले दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की 11वें दौर की बातचीत हो चुकी है।

खबरों के अनुसार, पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा मुद्दे को लेकर भारत और चीन के बीच शनिवार को 12वें दौर की कोर कमांडर स्तर की बातचीत होगी। इस वार्ता में मुख्य रूप से हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स क्षेत्रों से डिस-एंगेजमेंट को लेकर चर्चा हो सकती है।

हालांकि कुछ माह पहले दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की 11वें दौर की बातचीत हो चुकी है। गौरतलब है कि पैंगोंग झील के इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाए जाने के बाद एलएसी के बाकी अग्रिम मोर्चों से चीन अपने सैनिकों की वापसी के मसले को लंबा खींच रहा है।

इससे पहले अप्रैल 2020 में भी पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं और भारत ने साफ कह दिय था कि सैनिकों को पीछे हटाए बिना गतिरोध का हल नहीं निकल सकता। अब देखना है कि क्‍या इस वार्ता से पूर्वी लद्दाख में तनाव कुछ कम होगा।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख