Daily Horoscope
✕

भारत से बातचीत के बाद झुका चीन, दोनों देशों की सेनाएं हटेंगी पीछे

Updated: मंगलवार, 23 जून 2020 (12:54 IST)
नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प एवं उसके बाद हुई बातचीत के बाद चीन अपनी सेना को पीछे हटाने के लिए राजी हो गया है। इसे भारत की कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है। 
 
जानकारी के मुताबिक सोमवार को मोल्डो में 11 घंटे तक दोनों देशों के बीच बातचीत चली थी। इसके बाद ही खबर आ रही है कि चीन अपने सैनिकों को पीछे हटाने के लिए तैयार है। दोनों देशों की सैनिक पीछे हटेंगे। 
 
दूसरी ओर, भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे मंगलवार को लेह-लद्दाख के दौरे के लिए रवाना हुए हैं। भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच उनके दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई खूनी झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। इनमें कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू भी शामिल थे। दूसरी ओर, चीन की ओर से भी 40 से ज्यादा सैनिक हताहत हुए। हालांकि इसको लेकर यह अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई कि चीन ‍के कितने सैनिक मारे गए थे और कितने गंभीर रूप से घायल हुए थे। 
 

Show comments

इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

सभी देखें

इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

योगी सरकार में विकास और छात्रहित दोनों सर्वोपरि, आगरा कॉलेज के खेल मैदान का अधिकार सुरक्षित रहेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औचक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से किया संवाद

यूपी में निजी बिजनेस पार्क विकसित करने की तैयारी, यीडा ने अंगीकृत की योजना-2025

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

अगला लेख