Hanuman Chalisa

नकवी ने कहा, कोरोना संकट के चलते इस साल भारत से हज के लिए नहीं जाएंगे लोग

Updated: मंगलवार, 23 जून 2020 (12:30 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस के संकट के कारण इस बार भारतीय नागरिकों को हज पर नहीं भेजने का फैसला किया गया है।
 
नकवी ने यहां कहा कि सोमवार रात सऊदी अरब सरकार में हज मंत्री का फोन आया था। उन्होंने पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा है कि हज-2020 के लिए इस बार भारत से हजयात्रियों को नहीं भेजा जाए। उन्होंने कहा कि हमने सऊदी अरब के फैसले का सम्मान करते हुए निर्णय लिया है कि इस बार भारतीय हजयात्रियों को नहीं भेजा जाएगा। सभी चयनित 2,30,000 लोगों को पैसे वापस कर दिए जाएंगे।
ALSO READ: WHO को उम्मीद, 2020 के अंत तक उपलब्ध हो जाएंगे Corona वैक्सीन के हजारों डोज
मंत्री ने कहा कि हज-2020 पर जाने के लिए चयनित लोगों को पैसे वापस किए जाएंगे। भारतीय हज कमेटी ने पिछले दिनों एक परिपत्र के माध्यम से हज-2020 पर जाने के लिए चयनित लोगों से कहा था कि हज पर नहीं जाने की इच्छा रखने वाले लोग अपने पैसे वापस ले सकते हैं।
 
सऊदी अरब में कोरोनावायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं तथा वहां की सरकार ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है कि हज के लिए दूसरे देशों से लोग नहीं आएंगे। हज-2020 जुलाई के आखिर और अगस्त महीने की शुरुआत के बीच की अवधि में प्रस्तावित है। (भाषा)

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

Weather Forecast: 25 अगस्त को कौनसे राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

अगला लेख