dharma sangrah
✕

चीन सीमा पर भारत ने बढ़ाई ताकत, ब्रह्मोस भी तैनात

Updated: रविवार, 1 अप्रैल 2018 (09:53 IST)
नई दिल्ली। डोकलाम में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच भारत ने भी अरूणाचल प्रदेश में अपनी ताकत बढ़ा दी है। दिबांग, दाऊ देलाई और लोहित घाटियों में और अधिक भारतीय सैनिकों को तैनात कर दिया गया। अरुणाचल की सीमाओं पर ब्रह्मोस मिसाइल के साथ ही होवित्जर तोपें भी तैनात की गई है। 
 
तिब्बत क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीमा पर निगरानी तंत्र को मजबूत किया जा रहा है और नियमित रूप से हेलीकॉप्टरों की तैनाती की गई है।
 
एक वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, भारत ने पूर्वी लद्दाख और सिक्किम में टी-72 टैंकों की तैनाती की है, जबकि अरुणाचल में ब्रह्मोस मिसाइलों और होवित्जर तोपें भी तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर में सुखोई-30 एमकेआई स्क्वेड्रन्स को भी उतारा गया है। 
 
डोकलाम में मुंह की खाने के बाद उसने चीन ने टाटू में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिए हैं, जिसमें चीनी सेना के कैम्प और घर भी शामिल हैं। यह स्थान अरुणाचल प्रदेश के कवाथू के पास है। एएनआई ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

अगला लेख