biodatamaker

कश्मीर पर भारत का ओआईसी पर पलटवार...

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (11:21 IST)
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा उठाने पर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन (ओआईसी) पर यह कहते हुए पलटवार किया कि इस संगठन का उसके अंदरूनी मामले पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है।
 
ओआईसी की ओर से पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए भारत ने कहा कि जम्मू कश्मीर उसका अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्सा है। नई दिल्ली ने इस संगठन को भविष्य में ऐसे बयान देने से दूर रहने की सलाह दी।
 
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव सुमित सेठ ने कहा, 'भारत बड़े अफसोस के साथ कहता है कि ओआईसी के बयान में भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर के बारे में तथ्यात्मक रूप से अशुद्ध एवं गुमराह करने वाली टिप्पणी है, जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्सा है।'
 
उन्होंने ओआईसी की ओर पाकिस्तान द्वारा दिए गए बयान के जवाब में भारत के जवाब देने के अधिकार के तहत यह बयान दिया।
 
ओआईसी की ओर से पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर भारत की आलोचना की थी। ओआईसी 57 देशों का संगठन है जो दुनियाभर के मुसलमानों का सामूहिक स्वर होने का दावा करता है। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

अगला लेख