suvichar
✕

डीजल के दाम 25 पैसे बढ़े, भाव 80.78 रुपए प्रति लीटर हुआ

Updated: मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (16:29 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में डीजल के दाम मंगलवार को 25 पैसे बढ़कर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। लगभग एक सप्ताह स्थिर रहने के बाद अब इस नई बढ़ोतरी के चलते दिल्ली में डीजल 80.78 रुपए प्रति लीटर हो गया।
ALSO READ: सोनिया की मांग, सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई ‘अन्यायपूर्ण’ बढ़ोतरी को तत्काल वापस ले
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को कीमत वृद्धि की अधिसूचना जारी की। इसमें डीजल का दाम 25 पैसे बढ़ाया गया है। हालांकि, पिछले 8 दिन से पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 80.43 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर स्थिर है।
 
राज्यों के स्थानीय कर और मूल्यवर्द्धित कर अलग अलग होने की वजह से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ईंधन के दामों में अंतर रहता है। इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 29 जून को हुआ था।
 
देश में 7 जून से अब तक पेट्रोल के दाम में 9.17 रुपए और डीजल में 11.39 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। मुंबई में पेट्रोल 29 जून से 87.19 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है। जबकि ताजा बढ़ोतरी के बाद डीजल 79.05 रुपए प्रति लीटर हो गया। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख