Dhanteras
✕

आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई-एडवांस्ड परीक्षा की तारीख घोषित

Updated: शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (13:22 IST)
नई दिल्ली, (इंडिया साइंस वायर) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिला विज्ञान, प्रौद्योगिकी अथवा इंजीनियरिंग के हर छात्र का सपना होता है।

देश के 23 आईआईटी संस्थानों में दाखिले के लिए इस वर्ष आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस्ड की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा है कि जेईई एडवांस्ड-2021 परीक्षा 03 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी।

इसके साथ ही, शिक्षा मंत्री ने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस बार न्यूनतम 75 प्रतिशत अंकों के मानदंड में छूट देने का निर्णय भी किया गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं की परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत कुल अंक लाने के पात्रता मानदंड इस वर्ष लागू नहीं होंगे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लाइव संबोधन में ये घोषणाएं की हैं। जेईई मेन परीक्षा के अंतिम सत्र के परिणाम घोषित होने के बाद ही जेईई एडवांस का आयोजन होगा।

इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी, खड़गपुर की ओर से किया जा रहा है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सभी परीक्षार्थियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उल्लेखनीय है कि जेईई मेन के शीर्ष तकरीबन 2,50,000 क्वालीफाइड छात्र जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) में उपस्थित होने के लिए पात्र होते हैं।

छात्र जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफल छात्रो को उनकी रैंक के आधार पर जोसा काउंसलिंग (JoSAA Counselling) के माध्यम से आईआईटी में प्रवेश दिया जाएगा। पिछले महीने ही शिक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि वर्ष 2021 से जेईई मेन्स परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाएगी। यह चारों सत्र फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन्स परीक्षा का पहला सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अब व्हीलचेयर से भी कर सकेंगे दीपोत्सव और सरयू आरती के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था

अगला लेख