ramcharitmanas

जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम, वैष्‍णोदेवी मंदिर मार्ग पर मिली आईईडी

Updated: शनिवार, 4 नवंबर 2023 (23:18 IST)
IED found on Vaishnodevi temple road : पुलिस ने शनिवार को जम्मू जिले में एक टिफिन बॉक्स टाइमर आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) जब्त करने का दावा किया है। यह आईईडी बम उस रास्‍ते से मिला है जिसका इस्‍तेमाल वैष्‍णोदेवी जाने वाले करते हैं। कुछ महीने पहले भी इसी मार्ग पर एक ऐसी ही आईईडी बरामद हो चुकी है तथा पिछले साल चार आतंकी भी मारे गए थे।
 
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में पुलिस ने कहा कि शनिवार शाम करीब 05:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जम्मू में सिदड़ा नरवाल राजमार्ग पर एक पुलिस चौकी के पास कुछ संदिग्ध वस्तु पड़ी है।

पुलिस प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस पर पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध सामग्री की खोज की, तो यहां एक टिफिन बॉक्स टाइमर आधारित आईईडी को पाया गया, जिसका वजन लगभग दो किलोग्राम था। जो अब कब्जे में ले लिया गया है।

प्रवक्‍ता का कहना था कि पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। बयान में कहा गया है कि तदनुसार अधिक अपडेट साझा किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

जापान के साथ यूपी की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, लखनऊ में उद्योग से कृषि तक बनेगी बड़ी साझेदारी की रणनीति

OBC बेटियों की शादी में योगी सरकार का बड़ा सहारा, 30 हजार से ज्यादा परिवारों को मिला ₹60.93 करोड़ का अनुदान

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, जानें कौन-कौन शामिल

अगला लेख