sundarkand

2003 से ही कह रहा हूं, ईवीएम पर नहीं है मुझे भरोसा: दिग्विजय सिंह

Updated: सोमवार, 1 जनवरी 2024 (09:40 IST)
नई दिल्ली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर रविवार को इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाया और मांग की कि मतदाताओं को वीवीपीएटी पर्ची मिलनी चाहिए, जो मतपेटियों में डाली जा सके।

चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल पर सवाल उठाने वाले एक वीडियो पर जवाब देते हुए सिंह ने कहा कि वह तो 2003 से ही कह रहे हैं कि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पता ही नहीं चलता कि जिसे वोट डालना चाहता हूं, वह वोट कहां चला गया। दुनिया में चिप लगायी जाने वाली ऐसी कोई मशीन नहीं है, जिसे हैक नहीं किया जा सके, क्योंकि चिप उसमें (मशीन में) लगे सॉफ्टवेयर के आदेशों का पालन करेगा। यदि आप ‘ए’ टाइप करेंगे तो सॉफ्टवेयर केवल ‘ए’ ही कहेगा और केवल ‘ए’ ही मुद्रित होगा।’’

सिंह ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘माना कि आप ईवीएम पर ‘पंजा’ (कांग्रेस का चुनाव निशान) दबाते हैं तो, यदि सॉफ्टवेयर ‘कमल’ कह देगा तो क्या मुद्रित होगा? पंजा या कमल? अब मामला इसपर आता है कि वीवीपीएटी मशीन ने आपको सात सेंकेंड के लिए ‘पंजा’ दिखाया और हम (यानी आप) खुश होकर चले गये, लेकिन ‘कमल’ (भाजपा का चुनाव निशान) मुद्रित हो जाएगा। आप राहुल मेहता के वीडियो में यह खेल देख सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग रही है कि चुनाव मतपत्रों के माध्यम से कराये जाएं जैसा कि सभी विकसित देशों में किया जाता है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मतगणना में थोड़ा अधिक वक्त लगेगा। लग जाए। लेकिन जनता को विश्वास तो हो जाएगा कि वह जिसको वोट देना चाहती थी, उसे ही उसका वोट गया। आज यह भी पता नहीं होता है। यदि नरेन्द्र मोदी जी और हमारे चुनाव आयोग को ईवीएम से इतना ही प्यार है तो वे वीवीपीएटी पर्ची क्यों नहीं दिखाते हैं, यह हमें दीजिए और हम उसे मतपेटियों में रखेंगे।’’
Edited by navin rangiyal (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख