Daily Horoscope
✕

धन्यवाद Hyderabad Police! रेपिस्टों का फैसला ऑन द स्पॉट

Updated: शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (14:15 IST)
नई दिल्ली। हैदराबाद के पास एक पशु चिकित्सक के साथ हुई दुष्कर्म और जलाकर मार देने की बर्बर घटना के बाद सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। जनता के गुस्सा का ही असर रहा कि पुलिस ने चारों ही आरोपियों को मार गिराया। हालांकि पुलिस का कहना है कि वे भागने की कोशिश कर रहे थे। 
 
एनकाउंटर की इस घटना के बाद लोग न सिर्फ पुलिस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं, बल्कि हैदराबाद के लोगों ने तो फूल बरसाकर एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। शुक्रवार सुबह की इस घटना को लेकर ट्‍विटर पर #Encounter,  #hyderabadpolice और #TelanganaPolice हैशटैग जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। 
 
टेक रिपेयर नामक व्यक्ति ने ट्‍वीट किया कि दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्मियों की रक्षा की, जबकि हैदराबाद पुलिस ने न्याय की रक्षा की। अमित शर्मा नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- सबसे उन लोगों को धन्यवाद जिन्होंने हैदराबाद की घटना को लेकर प्रदर्शन किया, जिससे यह घटना सुर्खियों में आई। हैदराबाद पुलिस को भी धन्यवाद, जिसने फैसला ऑन द स्पॉट कर दिया। 
 
एक अन्य ने लिखा कि ऐसा करने के लिए मर्द का जिगर चाहिए, जो हैदराबाद पुलिस में है। एक अन्य ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि पहली हैदराबादी होने के लिए गर्व महसूस हुआ। हालांकि मनीष नामक व्यक्ति ने लिखा कि बिना जांच के एनकाउंटर करना गलत है। वे आरोपी थे, अपराधी नहीं थे। 

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

इजराइल में बढ़ी अरब पार्टियों की अहमियत, अब क्‍या करेंगे बेंजामिन नेतन्‍याहू और यहूदी पार्टियां, कौन होगा किंग मेकर?

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित

'मैं राजनीति का कर्ज सूद समेत वापस करूंगा...': चुनाव जीतते ही किस पर भड़के JDU MLC नीरज कुमार?

हूती हमले के बाद सऊदी अरब में फंसे मध्य प्रदेश के यात्री, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

'पुलिस और लाठियों से घबराने की जरूरत नहीं...': रामलीला मैदान मार्च से पहले राहुल गांधी का संदेश

अगला लेख