ramcharitmanas
✕

हैदराबाद दोहरे बमकांड मामले में दो दोषी करार, दो बरी, जानिए पूरा मामला

Updated: मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (13:01 IST)
फाइल फोटो

हैदराबाद में दोहरे बमकांड में ट्रायल कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। इन्हें 10 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। इस मामले में दो आरोपियों को कोर्ट ने मामले से बरी कर दिया है। दोहरे बमकांड में 11 साल बाद फैसला आया है। गौरतलब है कि 2007 में हैदराबाद में हुए ब्लास्ट में 42 लोगों की मौत हो गई थी। दोनों दोषियों के नाम अनीक शफीक सईद और इस्माइल चौधरी है।

क्या था मामला : 25 अगस्त 2007 यानी 11 साल पहले हैदराबाद में दो अलग-अलग जगहों पर बम ब्लास्ट हुए। इन धमाकों के बाद हैदराबाद समेत पूरे भारत में हड़कंप मच गया। इनमें से एक बम धमाका गोकुल चाट में हुआ, जबकि दूसरा लुंबिनी पार्क में हुआ था।

बम विस्फोट में 42 लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमे को इस वर्ष (2018) में जून महीने में नामपल्ली अदालत परिसर से चेरलापल्ली केंद्रीय कारागार परिसर में स्थित एक अदालत हॉल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

सत्र न्यायाधीश श्रीनिवास राव ने 7 अगस्त को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए पहले 27 अगस्त का दिन तय किया था। हालांकि उस दिन इस मामले में फैसला नहीं आ पाया था। इन धमाकों के पीड़ितों के परिवारवालों ने बीते 25 अगस्त को इसकी 11वीं बरसी मनाई थी।

तेलंगाना पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) ने इस मामले की जांच की थी और आरोपियों के खिलाफ तीन आरोप पत्र दायर किए थे। आरोपियों में से कुछ अभी भी फरार हैं।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख