Daily Horoscope
✕

पति-पत्नी के अंतरंग संबंधों के सार्वजनिक होने पर राज्यसभा में गंभीर चिंता, कड़ी कार्रवाई की मांग

Updated: बुधवार, 17 जुलाई 2019 (16:41 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने शयनकक्ष में पति-पत्नी के अंतरंग संबंधों के सार्वजनिक होने की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि सरकार को ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
 
सदन में शून्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अमर शंकर सांबले ने यह मामला उठाते हुए कहा कि शयनकक्ष में लगा स्मार्ट टेलीविजन पति-पत्नी के अंतरंग संबंधों की रिकॉर्डिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे उपकरण हैं जिन्हें दैनिक जीवन में सहज रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है और ये जासूसी कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि सूरत के एक दंपति के अंतरंग संबंधों का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। इसकी जांच से पता चला कि शयनकक्ष में लगे स्मार्ट टेलीविजन को हैक कर लिया गया था और शयनकक्ष की गतिविधियों का वीडियो बना लिया गया।
 
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण खतरनाक स्तर पर निजता हनन कर रहे हैं। सरकार को इस दिशा में सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। इस पर नायडू ने कहा कि देखने में यह विषय हल्का लग सकता  है लेकिन यह गंभीर है। सरकार और सदन को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख