sundarkand

तूफान 'गज' ने मचाई तबाही, तमिलनाडु में भारी बारिश से 13 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (22:57 IST)
नागपट्टिनम/ चेन्नई (तमिलनाडु)। भीषण चक्रवातीय तूफान 'गज' शुक्रवार की सुबह नागपट्टिनम से गुजरा जिसके बाद बड़ी संख्या में पेड़ों के गिरने तथा बिजली के तारों के टूटने से तटीय जिलों में विनाश का दृश्य पैदा हो गया और 13 लोगों की जान इसमें चली गई। यह तूफान शुक्रवार को सुबह नागपट्टिनम और वेदारण्यम के बीच तमिलनाडु तट से गुजरा। उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।
 
 
अधिकारियों के अनुसार तूफान से संबंधित घटनाओं में 10 पुरुष और 3 महिलाओं की मौत हो गई। 28 मवेशी बह गए। अधिकारियों ने करीब 81,948 लोगों को कुड्डलूर, नागपट्टिनम, रामनाथपुरम, तंजावुर, पुडुकोट्टई और तिरुवरुर जिलों के 471 राहत केंद्रों में पहुंचाया। तूफान से नागपट्टिनम जिले के वेलनकन्नी में 16वीं सदी का बेसीलिका चर्च तबाह हो गया।
 
लोगों की मौत पर दु:ख जताते हुए मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए और घायलों को 25 हजार से 1 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि तूफान की वजह से फसलों, मछली पकड़ने की नौकाओं, घरों और मवेशियों को होने वाले नुकसान के बारे में तत्काल पता लगाएं। लोगों की जान जाने के अलावा 1,471 झोपड़ियां आंशिक रूप से तबाह हो गईं और 216 पूरी तरह ध्वस्त हो गईं। इन जिलों में 4,987 पेड़ जड़ से उखड़ गए।
 
किसान नेता पीआर पांडियान ने कहा कि नारियल के लाखों पेड़ गिर गए। कई एकड़ में फैली धान की फसल बर्बाद हो गई। उन्होंने किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। चक्रवातीय तूफान के तमिलनाडु पहुंचने पर नागपट्टिनम जिले में 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, वहीं कुड्डलूर जिले में 9 से 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार निचले इलाकों से 76,290 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। नागपट्टिनम के शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। राजस्व मंत्री आरबी उदय कुमार ने कहा कि सरकार ने सफलतापूर्वक हालात का सामना किया। चुनौतीपूर्ण काम था लेकिन हमें विश्वास है कि हमने शत-प्रतिशत सुरक्षित तरीके से इसका सामना किया। पड़ोसी पुडुचेरी में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का प्रकोप है। मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने हालात की समीक्षा की।
 
जिला कलेक्टर विजय अभिजीत चौधरी ने कहा कि वनरापेट गांव की 70 वर्ष की एक महिला को उस समय सिर में चोट आई, जब शनिवार रात बारिश की चपेट में आने से उसके घर की दीवार गिर गई। (भाषा)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

GPS से होगी गन्ना ढुलाई की लाइव ट्रैकिंग, 24 घंटे में चीनी मिल पहुंचेगा गन्ना, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल बदलाव

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

UP में बच्चों को मिलेगा पोषण का कवच! आंगनबाड़ी केंद्रों पर 32.88 लाख नौनिहालों को रोज मिल रहा गर्म और पौष्टिक भोजन

अगला लेख