biodatamaker
✕

EPFO जल्द ट्रांसफर करेगा ब्याज, जानिए कैसे चेक करें अपना EPF बैलेंस

Updated: मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (15:40 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए EPF पर 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला किया है। 6 करोड़ लोगों को इसका फायदा मिलेगा। जल्द ही ब्याज की रकम लोगों के ईपीएफ अकाउंट में ट्रांसफर भी कर दी जाएगी।
 
ईपीएफओ ने पिछले वित्त वर्ष  में 8.55 प्रतिशत ब्याज दिया था। आपके ईपीएफ अकाउंट में कितना पैसा जमा है यह आप महज कुछ ही सेकंड्स में अपने मोबाइल पर जान सकते हैं। बस इसके लिए आपके मोबाइल में उमंग एप का होना जरूरी है।
 
इस तरह जानें अपना बैलेंस :
उमंग एप पर :
सबसे पहले उमंग एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें। इसमें ट्रेंडिंग में आपको EPFO का एप दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। इसमें आपको 5 विकल्प दिखाई देंगे। कर्मचारी केंद्रित सेवाएं, सामान्य सेवाएं, इम्पलायर केंद्रित सेवाएं, पेंशनर सेवाएं और ई-केवायसी सेवाएं।
 
कर्मचारी केंद्रित सेवाएं पर क्लिक करें। यहां आपको पासबुक देखें, क्लेम करें, क्लेम ट्रेक करें और UAN एक्टिवेशन जैसे विकल्प दिखाई देंगे।  इस पर आप इसके बाद यूएएन संख्या दर्ज करें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें। इसके बाद ओटीपी जनरेट होगा, जो आपके रजिस्टर्ड नंबर पर आएगा। ओटीपी दर्ज करते ही आपके पीएफ खाते से जुड़ी जानकारी सामने आ जाएगी। आप इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड भी कर सकेंगे।
 
मिस्ड कॉल के माध्यम से : इसके अलावा आप मिस्‍ड कॉल के जरिए अपना पीएफ बैलेंस बहुत आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद मैसेज के जरिए पता चल जाएगा कि आपके अकाउंट में कितना पीएफ का बैलेंस है।
 
ईपीएफओ की वेबसाइट पर : आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ई-पासबुक की लिंक पर क्लिक कर अपना बैलेंस देख सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालें तथा व्यू पासबुक पर क्लिक करें। 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अयोध्या में दिखेगा रोशनी का सागर! दीपोत्सव पर 41 मठ-मंदिर होंगे जगमग, रामपथ की सजावट भी होगी खास

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

अगला लेख