dharma sangrah
✕

Haldwani Violence : हल्द्वानी में जिस मस्जिद पर चला बुलडोजर वो वैध थी या अवैध?

Updated: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (09:41 IST)
Haldwani Violence : उत्तराखंड में नैनीताल जिले का हल्द्वानी में भयंकर हिंसा हो गई है। 6 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 250 लोग घायल हो गए हैं। प्रशासन की एक मदरसे और मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन को लेकर भीड़ इस कदर उग्र हुई कि देखते ही देखते पूरा इलाका जल उठा।

हालांकि अब सवाल उठ रहे हैं कि जिस मदरसे और मस्जिद को नगर निगम ने जेसीपी मशीन से ध्वस्त किया, वो वैध थी या अवैध? जानते हैं क्या कहा कोर्ट ने इस मस्जिद और मदरसे को लेकर?
<

#WATCH हल्द्वानी (उत्तराखंड): वन्दना सिंह (डीएम,नैनीताल) ने कहा, " ये काफी लंबे समय से हल्द्वानी के अंतर्गत सरकारी परिसंपत्तियों को अलग-अलग क्षेत्रों में बचना का, अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चल रहा है। उसी क्रम में खाली संपत्ति में दो संरचनाएं हैं, जो धार्मिक संरचना के रूप में… pic.twitter.com/yHrGUcOZXU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2024 >जिस पर कार्रवाई हुई वो मस्जिद अवैध थी : दरअसल, जिस मस्जिद पर बुलडोजर चला, वह न केवल अवैध थी बल्कि उसे प्रशासन ने पहले ही सील कर रखा था। इस बात की पुष्टि नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने की है। उनकी मानें तो ध्वस्त किया गया मदरसा और मस्जिद पूरी तरह से अवैध थी। नगर आयुक्त के मुताबिक इस मस्जिद और मदरसे के पास स्थित तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने पूर्व में कब्जा ले लिया था और मदरसे और नमाज स्थल यानी मस्जिद को सील कर दिया गया था। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उसे गुरुवार को ध्वस्त किया गया।

डीएम वंदना सिंह ने की प्रेसवार्ता : नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने हिंसा के बाद प्रेसवार्ता कर बहुत सी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने पहुंची टीम पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। पूरी प्लानिंग के साथ हमला किया गया। लोगों को जलाने की कोशिश की गई। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर अचानक हमला कर दिया गया। कई कर्मचारी और अधिकारियों पर उग्र भीड ने हमला किया। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि प्रशासन की टीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवई करने पहुंची थी। हम वही कर रहे थे जो कोर्ट ने कहा था।

क्या हुआ था कोर्ट में : हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित इस मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से पहले हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया था। उत्तराखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को बनभूलपुरा में मस्जिद और मदरसे को ढहाए जाने से रोकने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई हुई थी। मलिक कॉलोनी निवासी साफिया मलिक और अन्य ने यह याचिका दायर की थी। दायर याचिका में याचिकाकर्ताओं ने हल्द्वानी नगर निगम द्वारा दिए गए नोटिस को चुनौती दी गई थी। मगर मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की अवकाशकालीन पीठ द्वारा कोई राहत नहीं दी गई। जब हाईकोर्ट ने मस्जिद पक्ष को कोई राहत नहीं दी, इसके बाद मस्जिद-मदरसे पर नगर निगम की ओर से विध्वंस की कार्रवाई शुरू हुई। हालांकि, इसी याचिका पर अब अगली सुनवाई 14 फरवरी को होगी।
Edited By Navin Rangiyal 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

अगला लेख