Hanuman Chalisa
✕

आवास क्षेत्र को मिलेगी विदेशी पूंजी, कर छूट और सस्ता ऋण

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (17:45 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि किफायती आवास क्षेत्र को बुनियादी क्षेत्र का दर्जा देने से इसे सस्ता ऋण, कर छूट और विदेशी तथा निजी पूंजी उपलब्ध हो सकेगी। पुरी ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सस्ते आवासों को प्रोत्साहन देने के लिए एक माहौल बनाने का प्रयास किया है।


इस दिशा में बढ़ते हुए सरकार ने किफायती आवास क्षेत्र को बुनियादी क्षेत्र का दर्जा दिया है। इससे आवास क्षेत्र को सस्ता ऋण, कर छूट और विदेशी पूंजी एवं निजी पूंजी का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए खाली और बिना बिके मकानों पर एक वर्ष तक आयकर में छूट भी मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार भू संपदा (नियमन एवं विकास) अधिनियम 2016, भूसंपदा निवेश ट्रस्ट, बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन अधिनियम 2016, मकानों के ऋण दरों में कमी, वस्तु एवं सेवाकर और भूमि सुधार किए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के सुधारों और नए नियमों से आवास एवं निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रक्रिया की परेशानियों से राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रियाओं को भी सरल बनाया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख