dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार के साथ 'फिल्म' करना चाहती थी हनीप्रीत

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2017 (22:26 IST)
मुंबई। बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार और हमसाया रही हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा की ख्वाहिश थी कि वह बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म में काम करना चाहती थी। यदि राम रहीम पर कानून का शिकंजा नहीं कसता और 20 साल की जेल नहीं होती तो संभव था हनीप्रीत अक्षय कुमार के साथ रुपहले पर्दे पर नजर आती।
 
कहा जाता है कि हनीप्रीत और शिल्पा शेट्‍टी में अच्छी दोस्ती थी। मुंबई में शिल्पा के घर जाकर हनीप्रीत और राम रहीम ठहरा करते थे। शिल्पा भी कई बार सिरसा में राम रहीम के डेरे में आती रही है। चूंकि शिल्पा और अक्षय कुमार के बीच अच्छी ट्‍विनिंग है, लिहाजा राम रहीम अपनी खासम खास हनीप्रीत के लिए अक्षय के साथ फिल्म बनाने की जमीन तैयार कर रहा था।
हनीप्रीत की अक्षय कुमार के साथ फिल्म बनाई जाती, इससे पहले ही कानून के लंबे हाथों ने राम रहीम के गिरेबां तक पहुंच चुके थे और दो साध्वियों के साथ बलात्कार के आरोप में उसे 20 साल की सश्रम कैद की सजा चुना दी गई। राम रहीम को 25 अगस्त के दिन सजा का ऐलान हुआ। कोर्ट रूम तक हनीप्रीत राम रहीम के साथ थी लेकिन उसके बाद से उसका कहीं अता पता नहीं है।
 
डीजीपी ने हनीप्रीत को समर्पण करने को कहा : हरियाणा के डीजीपी बीएस संधु ने राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत को समर्पण करने को कहा है। उन्होंने कहा कि उसकी जान को खतरा है क्योंकि वह बलात्कारी बाबा के कई राज जानती है। 
डीजीपी ने कहा कि वह 25 अगस्त से गायब है और 16 दिन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल रहा है। हम केवल उससे पूछताछ करना चाहते है क्योंकि उस पर आरोप है कि वह अदालत के फैसले के बाद राम रहीम को फरार करवाना चाहती थी। राम रहीम ने इसके लिए पूरा प्लान तैयार कर रखा था लेकिन पुलिस ने उसके प्लान को फेल कर दिया।

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख