Daily Horoscope
✕

हनीप्रीत के मामले में सुनवाई 21 फरवरी तक स्थगित

Updated: गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (17:47 IST)
पंचकूला। हरियाणा के सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीतसिंह की दत्तक पुत्री प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत के वकील ने अदालत में कहा कि उनकी मुवक्किल के खिलाफ दाखिल संपूर्ण आरोप-पत्र की प्रति मांगी। हनीप्रीत और 14 अन्य आरोपियों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन की अदालत में पेश किया गया था और 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को साध्वी यौन शोषण प्रकरण में पंचकूला की विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो अदालत की तरफ से दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला तथा सिरसा में फैली हिंसा की घटनाओं को लेकर हनीप्रीत पर आरोप तय होने थे।

हनीप्रीत पर हिंसा की साजिश रचने का आरोप है। अदालत ने मामले की सुनवाई 21 फरवरी तक स्थगित कर दी जब हनीप्रीत के वकील ने कहा कि उन्हें संपूर्ण आरोप-पत्र की प्रति नहीं दी गई है।

पुलिस की तरफ से दाखिल आरोप-पत्र के अनुसार हनीप्रीत और 45 सदस्यीय डेरा प्रबंधन समिति ने हिंसा की साजिश रची थी। हिंसा में लगभग 40 लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा घायल हुए थे। इस समय हनीप्रीत न्यायिक हिरासत में अंबाला केंद्रीय जेल में हैं।

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख