Hanuman Chalisa
✕

बाबा की हनीप्रीत मुंबई से गिरफ्तार!

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (11:48 IST)
ऐसी अटकलें हैं कि राम रहीम की मुंहबोली बेटी और राजदार हनीप्रीत कौर को रविवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि हरियाणा पुलिस की ओर से अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चाएं जोरों से जारी हैं।
 
यह भी कहा जा रहा है कि पंजाब और मुंबई पुलिस ने कार्रवाई कर मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया है और उसे सोमवार को पंजाब ले जाया जाएगा और इसके बाद उसकी कोर्ट में पेशी होगी।
 
गौरतलब है कि हनीप्रीत की तलाश के लिए हरियाणा पुलिस लुकआउट नोटिस पहले ही जारी कर चुकी थी। इसके बाद इंटरनेशनल अलर्ट भी जारी कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि वह भेष बदलकर ऑस्ट्रेलिया भागने के प्रयास में थी। पुलिस द्वारा उसके पास से जब्त पासपोर्ट में उसका नाम प्रियंका तनेजा लिखा हुआ था। वह नर्स की ड्रेस पहने हुई थी। उसने बाल भी सफेद किए हुए थे।
 
उल्लेखनीय है कि हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा ही है। हनी को बाबा ने गोद लिया था और विश्वास गुप्ता नामक व्यक्ति से शादी कराई थी। 2011 में दोनों का तलाक भी हो चुका है।
 
विदित हो कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम के साथ रोहतक जेल तक आने के बाद से ही हनीप्रीत लापता थी। हनीप्रीत के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। उन पर कोर्ट के फैसले के बाद डेरा चीफ राम रहीम को भगाने की साजिश रचने का आरोप है। हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस की टीम ने नेपाल बॉर्डर से सटे इलाकों में भी दबिश दी थी।
 
खास बात यह है कि राम रहीम को दुष्कर्म मामले में सजा मिलने के बाद जब जेल भेजा गया था, उस दौरान हनीप्रीत भी उसके साथ गई थी। हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। उसके बाद उसे ढूंढने के लिए कई जगहों पर छापेमारी जारी कर दी थी। हनीप्रीत इंसां को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए जाने की चर्चाएं हरियाणा पुलिस में रविवार रात से हो रही हैं। लेकिन अभी तक हनीप्रीत की गिरफ्तारी की हरियाणा पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। हनीप्रीत 25 अगस्त को गायब हुई थी।                   
 
वहीं, इस मामले में डेरा की चेयरपर्सन विपासना का कहना है कि, 25 अगस्त के बाद हनीप्रीत का डेरे से कोई लेना-देना नहीं है। हनीप्रीत पुलिस के सामने सरेंडर करे। हनीप्रीत 25 अगस्त को रात लगभग दस बजे जेल से तीन डेरा प्रेमियों के साथ रोहतक गई थी। रोहतक के आर्य नगर निवासी संजय चावला, हिसार निवासी वेद प्रकाश और झज्जर से जितेंद्र कुमार अपनी जिम्मेवारी पर उसे साथ ले गए थे।
 
हनीप्रीत ने लिखित में जेल प्रशासन को दिया था कि मैं हनीप्रीत इसां पुत्री गुरमीत राम रहीम सही सलामत हूं और विकास निवासी 3/783 फतेहाबाद के साथ जा रही हूं। डेरा प्रेमी संजय चावला, वेद प्रकाश और जितेंद्र ने भी उसी पत्र पर लिख कर दिया था कि हम उपरोक्त व्यक्ति बाबा राम रहीम की पुत्री हनीप्रीत इसां को अपने साथ सही सलामत अपनी जिम्मेवारी और हनीप्रीत की मर्जी से लेकर जा रहे हैं। उन्हें उनके घर पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख