sawan somwar

बड़ी खबर! सामने आई हनीप्रीत, कहा...

Updated: मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (10:53 IST)
पंचकूला। डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली बेटी हनीप्रीत फरार होने के बाद पहली बार सामने आई है। हनीप्रीत ने आज एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि राम रहीम और मेरे बीच बाप-बेटी का रिश्ता है। हनीप्रीत ने कहा कि उस पर लगे देशद्रोह के आरोप झूठे हैं। 

हनीप्रीत ने एक निजी टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा कि उनके पिता राम रहीम बेगुनाह हैं और आने वाले समय उनकी बेगुनाही साबित होगी। उन्होंने कहा कि उन हजारों लड़कियों की बात अनसुनी करके सिर्फ एक खत के आधार पर किसी को कैसे गुनहगार ठहराया जा सकता है?
 
हनीप्रीत ने कहा कि पिता को सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें जिस तरह से दिखाया गया उससे वह अवसादग्रस्त हो गई तथा खुद से डरने लगी। वह हिंसा भड़काने में शामिल नहीं थी और न ही किसी के पास उसके खिलाफ कोई सबूत है। उसने कहा कि मुझे देशद्रोही कहा गया है, जो बिल्कुल गलत है। अपने पापा के साथ एक बेटी अदालत में जाती है। ऐसा बिना अनुमति के संभव नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता है कि पिता-बेटी के पवित्र रिश्ते को उछाला जा रहा है। क्या एक पिता अपनी बेटी के सिर के ऊपर हाथ नहीं रख सकता है? क्या एक बेटी अपने पिता से प्यार नहीं कर सकती है?
 
पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के सवाल पर हनीप्रीत ने कहा कि वह इस मामले में कानूनी सलाह लेगी। उन्होंने कहा कि वह कोशिश करके दिल्ली गई और अब हरियाणा-पंजाब उच्च न्यायालय जाऊंगी।
 
गौरतलब है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार दिया था उसके बाद पंजाब और हरियाणा में भड़की हिंसा में 30 लोगों की मौत हो गए तथा 200 से अधिक घायल हो गए थे।
 
अदालत ने राम रहीम को 28 अगस्त को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 30 लाख 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया था।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख