ramcharitmanas

श्रीनगर में बीएसएफ कैंप पर बड़ा आतंकी हमला...

Updated: मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (15:46 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास स्थित बीएसएफ के एक शिविर पर आतंकवादियों ने मंगलवार सुबह आत्मघाती हमला किया। हमले के बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए जबकि एक अधिकारी शहीद हो गया और तीन जवान घायल है।  

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू और कश्मीर में बीएसएफ के एक शिविर पर हमला करने वाले आतंकियों का सफलतापूर्वक सफाया करने पर सुरक्षा बलों की प्रशंसा की।
 
उन्होंने बताया कि मैंने सीआरपीएफ के महानिदेशक और बीएसएफ के महानिदेशक से बात की है। उनके द्वारा चलाया गया यह अभियान सफल रहा। गृहमंत्री ने बताया कि घटना में बीएसएफ के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शहीद हो गए। इस घटना में दो अन्य घायल हो गए थे लेकिन वे अब खतरे से बाहर हैं।
 
पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने बताया कि दो शव बरामद किए गए हैं और संदेह है कि यह आतंकवादियों के शव हैं। लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। 
 
बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि आज सुबह लगभग चार बजे हुए इस हमले में तीन कर्मी घायल हुए हैं। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी अभी जारी है। मामले से जुड़ी हर जानकारी... 

* बीएसएफ कैंप में फिर गोलीबारी। 
* मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, बीएसएफ का एक अधिकारी शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी।
* मुठभेड़ में एक और आतंकी ढेर। एक पुलिसकर्मी भी घायल।
* श्रीनगर एयरपोर्ट यात्रियों के लिए खुला। 
* कुख्यात आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली हमले की जिम्मेदारी। 
* हमले के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
* अभी भी दो आतंकवादियों के बीएसएफ कैंप के अंदर एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में छिपे होने की आशंका।
* एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर है। बीएसएफ के चार जवान घायल।
* जवानों ने इलाके को घेरकर जवाबी गोलीबारी की। 
* बीएसएफ का यह कैंप श्रीनगर सिविल एवं टेक्निकल एयरपोर्ट के काफी नजदीक है।
* शिविर के निकट पुराना श्रीनगर वायु क्षेत्र है जिसका परिचालन भारतीय वायुसेना करती है।
* इलाके में बीएसएफ और सीआरपीएफ के प्रशिक्षण केंद्र भी हैं।
* इस बटालियन पर श्रीनगर हवाईअड्डे के रनवे की सुरक्षा का जिम्मा है।
* आतंकवादी गोगोलैंड में बीएसएफ की 182वीं बटालियन के मुख्यालय में घुस गए थे। 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख