biodatamaker
✕

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा- 1987 से पहले जन्‍मे लोग कहलाएंगे भारतीय नागरिक

Updated: शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (08:26 IST)
नई दिल्ली। अगर किसी के माता-पिता में कोई भी एक भारत का नागरिक है तो गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार ऐसे बच्‍चों को भारतीय नागरिक माना जाएगा।
 
संशोधनों के मुताबिक असम को छोड़कर शेष देश में अगर किसी के माता-पिता में कोई भी एक भारत का नागरिक है और अवैध अप्रवासी नहीं है तो ऐसे बच्‍चों को भारतीय नागरिक माना जाएगा। प्रवक्‍ता ने भी बताया कि किस-किस दस्‍तावेज के जरिये आप अपनी भारतीय नागरिकता साबित कर सकते हैं।
ALSO READ: नागरिकता संशोधन क़ानून पर मोदी सरकार के इरादे कितने मजबूत?
अधिकारी के अनुसार जो लोग 1987 से पहले भारत में जन्‍मे हैं या जिनके माता-पिता 1987 से भारत में पैदा हुए हैं, उन्‍हें प्रामाणिक भारतीय नागरिक माना जाएगा। अधिकारी ने कहा कि ऐसे लोगों को नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लेकर चिंता करने की कोई परेशान होने की जरूरत नहीं है, साथ ही ऐसे लोगों को पूरे देश में लागू होने वाले नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटीजंस को लेकर परेशान होने की भी जरूरत नहीं है।
 
किसी भी एक का भारतीय होना जरूरी : 2004 में नागरिकता कानून में किए गए संशोधनों के मुताबिक असम को छोड़कर शेष देश में माता-पिता में कोई भी एक भारत का नागरिक है और वह अवैध अप्रवासी नहीं है तो ऐसे बच्‍चों को भारतीय नागरिक माना जाएगा। यह स्‍पष्‍टीकरण देशभर में नागरिकता कानून 2019 के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच आया है। अधिकारी ने कहा कि कानून को लेकर सोशल मीडिया पर जो कई तरह की बातें हो रही हैं, उनमें से ज्‍यादातर गलत हैं।

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

CJP का तिरंगा मार्च, अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में जुटने की अपील

Blue Drum Verdict Case : फांसी की सजा के बाद मुस्कान की बेटी का छलका दर्द, माता-पिता बोले- मिलने जाएंगे, पैरवी नहीं करेंगे

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : CM योगी

योगी सरकार ने यूपी में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को दी नई ऊर्जा : कोविन्द

CM योगी की मिशन शक्ति से बेटियों को मिला बड़ा मौका, 4 छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली निदेशक की कमान

अगला लेख