sundarkand
✕

गृह मंत्रालय ने पुलिस थानों को देने के लिए खरीदी बलात्कार जांच की 5,000 किट : डब्ल्यूसीडी

Updated: रविवार, 22 जुलाई 2018 (16:21 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने बलात्कार के मामलों की जांच करने वाली 5,000 विशेष किट खरीदी हैं। ये किट देशभर के पुलिस थानों में वितरित की जाएंगी ताकि यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच शीघ्र की जा सके।
 
 
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी 5 किट थानों को दी जाएंगी और राज्यों को भी इसमें अपना योगदान देने के लिए कहा गया है। किट की डिजाइन इस तरह तैयार की गई है कि यौन शोषण और बलात्कार के मामलों की तत्काल चिकित्सीय जांच हो सके और प्रमाण एकत्रित करने में मदद मिल सके।
 
उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने बलात्कार जांच की 5,000 किट खरीदी हैं, जो फिलहाल देश के 5 अलग-अलग थानों में वितरित की जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक किट में टेस्ट ट्यूब और बोतलें होती हैं जिनकी कीमत 200 से 300 रुपए तक है।
 
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने पिछले सप्ताह सभी राज्यों से यह किट खरीदने और इसे अपने पुलिस थानों को मुहैया कराने की अपील की थी। अधिकारी ने बताया कि राज्यों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और हरियाणा सरकार ने तो खरीद के लिए मंजूरी भी दे दी। (भाषा)

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख