dharma sangrah
✕

अपना घर चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है...

Updated: सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (18:05 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 'वर्ष 2022 तक सबके लिए आवास' का लक्ष्य हासिल करने के लिए मध्यम आय वर्ग  को मकान बनाने के ऋण में ब्याज की छूट मार्च 2020 तक बढ़ाने का फैसला किया है।
 
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को यहां कहा कि मध्यम आय वर्ग में यह योजना  बेहद सफल हुई है और लगभग 1 लाख लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने मध्यम  आय वर्ग के लोगों के लिए मकानों पर लिए जाने वाले ऋण पर ब्याज छूट की योजना 'क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी  स्कीम' को अगले 12 महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। यह योजना 31 मार्च 2019 को समाप्त हो रही  है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह योजना 31 दिसंबर 2016 को 1 साल के लिए घोषित की थी। इसके तहत मध्यम  आय वर्ग के लिए नए मकान बनाने तथा पुराने मकानों का पुनर्निर्माण करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता  है। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

अगला लेख