dharma sangrah

भारी बारिश के कारण पहलगाम - बालटाल में रोकी यात्रा, आज नहीं हो सकेंगे बाबा अमरनाथ के दर्शन

Updated: गुरुवार, 28 जून 2018 (09:41 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में गुरुवार को भारी बारिश शुरू होने के कारण पवित्र अमरनाथ यात्रा में विलंब हुआ। सुत्रों के अनुसार बारिश को देखते हुए बुधवार को निकले पहले जत्थे के श्रद्धालुओं को आज बाबा अमरनाथ के दर्शन नहीं हो सकेंगे। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह से हो रही भारी बारिश से अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल में सड़कों पर फिसलन के कारण यात्रा में देर हुई। चंदनबाड़ी की ओर बढ़ने वाले काफी संख्या में श्रद्धालु नुनवान पहलगाम आधार शिविर में रूके हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर मौसम में सुधार होता है और पैदल यात्रा के लिए सड़क सुरक्षित होने की सूचना मिलती है, तो इन यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।
 
सूत्रों के मुताबिक जम्मू से महिलाओं और साधुओं समेत करीब तीन हजार श्रद्धालु बुधवार की शाम नुनवान पहलगाम और बालटाल आधार शिविर पहुंच चुके हैं। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख