manglik dosh calculator
✕

केरल में भारी बारिश से कोहराम, 18 की मौत, 9 बांधों के लिए रेड अलर्ट

Updated: रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (12:39 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में शनिवार से लगातार जारी भारी बारिश की वजह से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लापता है। दक्षिण और मध्य केरल में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं की वजह से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। राज्य में नदियां उफान पर है। सेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। 
 
राज्य के सभी 14 जिलों में भारी बारिश हो रही है। 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, 6 जिले ऑरेंज अलर्ट पर हैं जबकि 2 जिले येलो अलर्ट पर है। सरकार ने लोगों को पानी से पास नहीं जाने की सलाह दी है। पर्यटन केंद्रों को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है।
 
 
विजयन ने रविवार को अपनी फेसबुक पोस्ट पर कहा कि केरल राज्य बिजली बोर्ड के तहत आने वाले बांधों के लिए ये अलर्ट जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पठानमथिट्टा के कक्की बांध, त्रिशूर जिले के शोलायर और पेरिंगलकुथु और पीची बांधों, इडुक्की जिले के कुंडला, कल्लारकुट्टी, मट्टुपेट्टी और कल्लर बांधों और पलक्कड़ जिले के चुलियार बांध में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
 
इसके अलावा पलक्कड़ जिले के पोथुंडी बांध, तिरुवनंतपुरम जिले के नेय्यर बांध, इडुक्की जिले के पोनमुडी और इडुक्की बांधों और पठानमथिट्टा जिले के पंबा बांध में ब्लू अलर्ट जारी किया गया। त्रिशूर जिले के वझानी और चिम्मिनी बांधों, पलक्कड़ जिले के मीनकारा, मंगलम और मलमपुझा बांधों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख