Hanuman Chalisa
✕

भारी बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, लोग परेशान

Updated: रविवार, 2 सितम्बर 2018 (20:33 IST)
नई दिल्ली। मानसून भले ही विदाई लेने की ओर बढ़ रहा हो लेकिन जाते-जाते भी रविवार को उसने राजधानी दिल्ली की सड़कों को खूब तरबतर कर दिया।
 
भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में कुछ सड़कें तरणताल सी नजर आ रही थीं और जगह-जगह कार, स्कूटर और बसें खराब खड़ी थीं जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शालीमार बेंक्वेट हाल, एकता स्थल और शांति पथ क्षेत्र समेत दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की सूचना है।
 
इससे पूर्व दिन में रानी झांसी रोड, कुतुब रोड, पुराना लोहे का पुल,किशन गंज रोड और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन जैसे स्थानों पर यातायात जाम की खबरें मिलीं। यातायात पुलिस के अनुसार शाम को कई स्थानों पर स्थिति सामान्य हो गई।
 
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में कौशिक एंक्लेव के निकट एक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद यातायात पुलिस ने लोगों को इस सड़क से नहीं गुजरने के लिए कहा है।
 
नगर निकायों के नियंत्रण कक्ष के अनुसार विकास पुरी, मायापुरी, लोधी कॉलोनी, लाजपत नगर, जंगपुरा, मथुरा रोड और गोविंदपुरी जैसे लगभग 16 इलाकों में जलभराव होने की सूचना है।
 
नगर निकायों ने यह भी बताया कि रघुबीर नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, ओखला, मथुरा रोड, लोधी रोड और सी आर पार्क मेन रोड समेत कई स्थानों पर पेड़ गिरने की भी खबरें हैं। लगातार दूसरे दिन भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया जिससे यातायात जाम हो गया।
 
आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और भाजपा नीत नगर निगमों पर निशाना साधते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख अजय माकन ने आरोप लगाया कि दोनों राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान निकालने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रीय राजधानी जलभराव की राजधानी बन गई। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख