dharma sangrah
✕

Weather Updates: बेंगलुरु में भारी बरसात, कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी

Updated: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (09:24 IST)
नई दिल्ली। मौसम नित नए रंग दिखा रहा है। दिवाली के आसपास कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट है। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है तो वहीं कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बेंगलुरु में भारी बारिश हुई है और कश्मीर मौसम की पहली बर्फबारी हुई।
 
कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। साथ ही मौसम विभाग ने ओडिशा में चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। कई इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी से रंगत बदल गई है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज समेत कई इलाकों में इस वक्त बर्फबारी हो रही है। जम्मू के पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाली मुगल रोड पर भारी बर्फबारी हुई है।
 
उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। आज पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है और उसके बाद कम हो जाएगी। एक संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है।
 
इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 22 अक्टूबर तक मध्य और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन की संभावना है। यह अगले 48 घंटों में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
 
एक ट्रफ रेखा उत्तरी अंडमान सागर से तमिलनाडु तट तक फैली हुई है। महाराष्ट्र तट के पास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। केरल तट से पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण तक एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा की ओर बढ़ रहा है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिण तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय कर्नाटक, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : आज पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है और उसके बाद कम हो जाएगी। तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। कोंकण और गोवा और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है।

Edited by: Ravindra Gupta(एजेंसियां)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख