Daily Horoscope
✕

केदारनाथ मंदिर परिसर में रिकॉर्ड बर्फबारी, 9 फुट बर्फ जमी, भारी नुकसान की आशंका...

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (12:26 IST)
उत्तराखंड। केदारनाथ में इस बार बर्फबारी ने 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस सीजन हुई रिकार्ड बर्फबारी से केदारनाथ धाम में भारी नुकसान की आशंका है। रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि दिसंबर में ही केदारनाथ को जाने वाली विद्युत लाइन बर्फबारी के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थी और दूरसंचार सेवा भी ठप पड़ गई थी। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी भी बर्फबारी के चलते केदारनाथ और लिनचोली में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। लेकिन, इस बार अधिक बर्फबारी हुई है, जिससे नुकसान भी ज्यादा होने का अंदेशा है।
 
ALSO READ: Weather Predict : उत्तर भारत में जारी शीतलहर का प्रकोप, इन राज्यों में हो सकती है बारिश
 
बताया जा रहा है कि केदारनाथ में इस बार बर्फबारी ने 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। 80 के दशक के बाद इस बार इतनी अधिक बर्फबारी हुई है। साथ इस सीजन लिनचोली और केदारनाथ के बीच 6 स्थानों पर 20 फुट से अधिक बर्फ जम गई है, वहीं केदारनाथ मंदिर परिसर के आसपास 9 फुट से अधिक बर्फ जमी हुई है।
 
विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अधिक बर्फबारी से ग्लेशियरों के टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है। केदारनाथ धाम नामक एक ट्विटर अकाउंट पर भी बर्फ से ढंके मंदिर की फोटो पोस्ट की गई है।
(चित्र सौजन्य: Kedarnath Dham ट्विटर अकाउंट) 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख