Hanuman Chalisa

कुमारस्वामी ने भाजपा पर लगाया आरोप, विधायकों को गुरुग्राम के होटल में बनाया बंधक

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (00:41 IST)
बेंगलुरु। सरकार को अस्थिर करने की व्यर्थ कोशिश करने पर विपक्षी भाजपा पर पलटवार करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भगवा दल पर अपने विधायकों को गुरुग्राम के एक होटल में बंधक बनाकर रखने का गुरुवार को आरोप लगाया।
 
कांग्रेस विधायकों को फुसलाने की भाजपा की कोशिशों की रिपोर्ट से पैदा राजनीतिक उथल-पुथल से जूझ रहे कुमारस्वामी ने भगवा पार्टी के इस आरोप को खारिज कर दिया कि वे भाजपा विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भावना फैलाने में आपका (मीडिया का) दुरुपयोग करने की कोशिश की कि 15 जनवरी को ई-क्रांति होगी। मैं महसूस करता हूं कि कोई क्रांति के बजाय उन्होंने बस अपने बीच भ्रांति फैलाई।
 
वे भाजपा के इस कथित दावे का जिक्र कर रहे थे कि 15 जनवरी को संक्रांति के मौके पर कुछ क्रांति होगी यानी सरकार गिरेगी। कुमारस्वामी ने यहां कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष येदियुरप्पा का बार-बार यह दावा करना कि मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस जदएस के नेता उनकी पार्टी के विधायकों को लालच दे रहे हैं, उनके लिए हैरत की बात है।
 
उन्होंने भाजपा नेता पर कटाक्ष किया कि मैं तब चकित हो जाता हूं, जब आप कांग्रेस और जदएस की अपने विधायकों को एकसाथ नहीं रख पाने को लेकर आलोचना करते हैं, लेकिन आपने अपने विधायकों को एक होटल में बंधक बना रखा है। क्या आपके और आपके विधायकों के बीच मतभेद हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तो अपने किसी भी विधायक को बंधक नहीं बनाया है, हमने उन्हें मुक्त छोड़ दिया है। (भाषा)

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

CJP Protest : 2 घंटे तक चली CJP की केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग, क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

खुद बनाई चाय, संवाद से लोगों का जीता दिल, देखें सीएम डॉ. मोहन यादव की सादगी के Photos

मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा

LIVE: केन्द्रीय मंत्रियों और CJP प्रतिनिधियों के बीच बातचीत खत्म, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद

अगला लेख