ramcharitmanas
✕

हाथरस Live Updates : राहुल और प्रियंका हाथरस पहुंचे, पीड़िता के परिवार से मुलाकात की

Updated: शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (20:48 IST)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और महासचिव प्रियंका गांधी  (Priyanka Gandhi) वाड्रा ने बलात्कार घटना की पीड़िता के घर हाथरस शनिवार को पहुंचकर उसके परिवार से मुलाकात की। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कुछ अन्य नेता हाथरस पहुंचे हैं। मामले से जुड़ी हर जानकारी...


08:13 PM, 3rd Oct
प्रियंका गांधी पीड़िता की मां से मिली। उन्हें गले लगाया।

07:27 PM, 3rd Oct
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस के गांव में पीड़िता के घर पहुंच चुके हैं। वे दोनों पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर रहे हैं। उनके साथ कुछ कार्यकर्ता भी हैं।

04:51 PM, 3rd Oct

-राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। 2-4 और नेता उनके साथ जा रहे हैं। इस बीच, उनके लिए रास्ता खाली कराया जा रहा है। 
-राहुल के साथ गईं बाकी गाड़ियों को डीएनडी पर रोक लिया गया है। पुलिस ने लाठियां भांजकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ दिया। 
-योगी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका ने हाथरस को टूरिस्ट स्पॉट बना दिया है।
-मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने हाथरस डीएम पर कार्रवाई की बात कही है।

04:34 PM, 3rd Oct
प्रशासन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 5 लोगों को पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत दी।

02:36 PM, 3rd Oct
-पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 35 सांसदों के साथ हाथरस के लिए रवाना हुए।
-डीएनडी पर भारी पुलिस बल तैनात, लगा लंबा जाम
-राहुल-प्रियंका को पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत। 5 लोगों के साथ जाने की मंजूरी।

02:24 PM, 3rd Oct
-पीड़िता के परिजनों से मिले अपर मुख्‍य सचिव, डीजीपी भी साथ
-पीड़िता के घर पहुंचे अपर मुख्‍य सचिव अवनीश अवस्थी।

02:08 PM, 3rd Oct
-एएसपी प्रकाश कुमार ने कहा कि कुछ ही देर में डीजीपी व अपर प्रमुख सचिव गृह पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए आ रहे हैं। मीडिया कर्मियों से अनुरोध है कि वह कुछ देर के लिए परिवार है अधिकारियों के बीच प्राइवेसी बनी रहने दे।

01:43 PM, 3rd Oct
-प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय लल्लू ने वेबदुनिया से कहां कि मुझे रात में डेढ़ बजे होम अरेस्ट किया। पुलिस ने मेरे घर का दरवाजा पीटा। आज मुझे हाथरस जाना था। मुझे तो रोका लिया लेकिन जनता की आवाज को कैसे रोक पाओगे। सीएम इस्तीफा दें, उनसे प्रदेश नहीं संभल रहा।
 

01:29 PM, 3rd Oct
-उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने वेबदुनिया से कहा कि मुझे रात में डेढ़ बजे होम अरेस्ट किया गया। पुलिस देर रात मेरे पहुंची और दरवाजा पीटा गया। शनिवार को मुझे हाथरस जाना था। उन्होंने कहा- मुझे तो रोक लिया, लेकिन जनता की आवाज को कैसे रोक पाओगे। इसलिए सीएम आदित्यनाथ इस्तीफा दें। उनसे प्रदेश नहीं संभल रहा है। 


12:15 PM, 3rd Oct
-गांव की ड्रोन से हो रही है निगरानी।
-गांव के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात।

11:47 AM, 3rd Oct
-वेबदुनिया संवाददाता अवनीश कुमार ने बताया कि परिजनों ने पुलिस पर लगाएं गंभीर आरोप, कहा-2 दिन तक बनाते रहे दबाव।
-परिजनों ने बताया कि गुरुवार को आई थी SIT टीम। शुक्रवार को पुलिस ने कर रखी थी घेराबंदी।
-मां ने कहा कि SIT जांच पर भरोसा नहीं, CBI जांच से भी इंकार, सुप्रीम कोर्ट से कराएं जांच।

11:09 AM, 3rd Oct
-हाथरस में मीडिया को परिवार से बात करने की अनुमति मिल गई है।
-पीड़िता के परिजनों ने कहा कि वो नार्को जांच नहीं कराएंगे, नहीं पता क्या होता है नार्को टेस्ट।
-पीड़िता के परिजनों का आरोप, हमारे साथ मारपीट की गई।

10:59 AM, 3rd Oct
-बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने हाथरस मामले में सीबीआई जांच या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच किए जाने की मांग की।
-मायावती ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, 'हाथरस के जघन्य सामूहिक दुष्कर्म काण्ड को लेकर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती जाँच रिपोर्ट से जनता सन्तुष्ट नहीं लगती है। अतः इस मामले की सीबीआई से या फिर माननीय उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जाँच होनी चाहिये, बसपा की यह मांग है।'

09:45 AM, 3rd Oct
-उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अजीत सिंह पाल ने हाथरस (Hathras) में 19 वर्षीय लड़की के कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत की घटना को छोटा सा मुद्दा करार देते हुए कहा कि दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था।
-प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी नेता और मीडिया को हाथरस के उस गांव में तब तक प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक कथित सामूहिक बलात्कार मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की तफ्तीश पूरी नहीं हो जाती।

09:43 AM, 3rd Oct
-पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कई सांसद हाथरस जाएंगे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे।
-कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल परिवार से मुलाकात कर उनकी चिंताएं सुनेगा और पीड़िता एवं परिवार के लिए न्याय की मांग करेगा।
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस के कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में कुछ पुलिस अधिकारियों के निलंबन के बाद शुक्रवार को कहा कि 'मोहरों' के निलंबन से क्या होगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देना चाहिए।
-उन्होंने यह भी कहा कि हाथरस के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के फोन रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि पता चल सके कि किसके आदेश पर पीड़िता एवं उसके परिवार को कष्ट दिया गया।


09:42 AM, 3rd Oct
-इससे पहले, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोककर हिरासत में ले लिया था।
-दूसरी तरफ, कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल और प्रियंका को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
-हाथरस कांड एसपी-सीओ समेत 5 निलंबित, वादी और आरोपितों सभी का नार्को टेस्ट।

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख