Daily Horoscope
✕

समीर वानखेड़े की साली ने दर्ज कराई शिकायत, नवाब मलिक थोड़ी देर में फोड़ेंगे 'हाइड्रोजन बम'

Updated: बुधवार, 10 नवंबर 2021 (08:23 IST)
मुंबई। एनसीबी के मुंबई झोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ने मंगलवार को गोरेगांव पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस बीच नवाब मलिक ने आज सुबह 'हाइड्रोजन बम' फोड़ने का ऐलान किया है।
 
हर्षदा दीनानाथ रेडकर ने मंगलवार को एक ट्वीट को लेकर गोरेगांव पुलिस में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 डी, 503 और 506 और महिला अभद्र प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1986 की धारा 4 के तहत शिकायत दर्ज कराई।
 
नवाब मलिक ने ट्वीट कर के यह आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने पुणे कोर्ट में लंबित चल रहे इस मामले के सबूत भी पेश किए हैं। 
 
वहीं इस मामले में सफाई देते हुए समीर वानखेड़े ने कहा था कि मैंने साल 2017 में क्रांति रेडकर से शादी की थी और नवाब मलिक जिस केस का जिक्र कर रहे हैं, तब मैं सर्विस में भी नहीं था।
 
गौरतलब है कि समीर वानखेडे की पत्नी क्रांति रेडकर जहां एक अभिनेत्री है, वहीं साली हर्षदा रेडकर भी मॉडलिंग में काफी समय से सक्रिय है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख