Daily Horoscope
✕

कौन है हरीश साल्‍वे की होने वाली दूसरी पत्‍नी कैरोलिन ब्रॉसर्ड?

Updated: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (18:18 IST)
पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे का नाम देशभर में हर कोई जानता है। वे भारत के जाने-माने वकील हैं और ब्र‍िटेन में क्‍वींस काउंसिल हैं।

सबसे ज्‍यादा वे तब चर्चा में आए थे जब उन्‍होंने कुलभूषण जाधव का केस सिर्फ एक रुपए में लडा था और यह एक रुपए की राशि‍ विदेश मंत्री स्‍वर्गीय सुषमा स्‍वराज ने उन्‍हें भेंट की थी।

65 साल के हरीश साल्‍वे अब अपने एक नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। हाल ही में उन्‍होंने अपनी पहली पत्‍नी मीनाक्षी साल्वे से तलाक लिया है। हरीश साल्वे और मीनाक्षी की दो बेटियां भी हैं।

साल्वे अपनी दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड के साथ 28 अक्तूबर को लंदन के एक चर्च में शादी करेंगे। दोनों की यह दूसरी शादी होगी।

कहा जाता है कि हरीश साल्‍वे कैरोलिन के साथ पिछले 2 सालों से उत्तरी लंदन के चर्च में जाते रहे हैं। पेशे से आर्ट‍िस्‍ट कैरोलिन 56 साल की हैं और एक लड़की की मां हैं। हरीश साल्वे की कैरोलिन से मुलाकात आर्ट एग्जीबिशन में हुई थी। दोनों के बीच की यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्‍ती और फि‍र प्‍यार में बदल गई।

कहा जाता है कि तलाक के बाद लंदन में कैरोलिन ने उन्हें भावनात्मक रूप से काफी सहारा दिया। हरीश साल्‍वे ने महाराष्ट्र के नागपुर शहर से पढ़ाई की, इसके बाद 1976 में वे दिल्ली आए गए। इसके बाद साल्वे सीनियर एडवोकेट और फिर सॉलिसिटर जनरल बन गए।

हरीश साल्वे काफी लोकप्र‍िय वकील रहे हैं। यही वजह थी कि उन्हें भारत सरकार ने सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया था। साल्वे, कुलभूषण जाधव सहित कई अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भारत सरकार की पैरवी कर चुके हैं।
देश दुनिया के नामी उद्योगपतियों और कंपनियों वोडाफोन, रिलायंस, मुकेश अंबानी, रतन टाटा जैसे सभी बड़े नामों के कानूनी मामलों की कोर्ट में पैरवी भी हरीश साल्वे ने ही की है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख