dharma sangrah
✕

हरिद्वार कुंभ : दिन में घाट सूने, शाम को गंगा आरती में उमड़ी भीड़

Updated: शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (23:50 IST)
हरिद्वार। कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते हरिद्वार कुंभ में काफी ऐ‍हतियात बरती जा रही है। दूसरों राज्यों से आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट लाना जरूरी कर दिया है। वहीं, लगातार चेकिंग भी की जा रही है। 
 
हरिद्वार में दिन के समय कोरोना की चेकिंग के चलते गंगा घाट भले ही सूने दिखते हों, लेकिन दूसरी ओर शाम के समय गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। सायंकालीन गंगा आरती में गंगा घाटों पर आकर्षक रोशनी भी की गई है। 
धर्मध्वजा स्थापित : दूसरी ओर, महाकुंभ के दूसरे दिन शुक्रवार को बैरागी अखाड़ों के तीनों अणियों की धर्मध्वजा स्थापित हुईं। इसके बाद आज से बैरागी संतों के कुंभ को लेकर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे।
कनखल स्थित बैरागी कैंप में तीनों बैरागी अखाड़ों की धर्मध्वजा स्थापित की गई। इस मौके पर सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों सहित कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल भी मौजूद रहे।
 
इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा कि आज तीनों बैरागी अखाड़ा निर्वाणी, निर्मोही अणी और दिगंबर अखाड़े की धर्मध्वजा की स्थापना की गई है। जिसके साथ ही अखाड़ों में कुंभ की शुरुआत भी हो गई है। निर्मोही अखाड़ा के श्रीमहंत राजेंद्र दास ने बताया कि आज से धर्मध्वजा के नीचे ही सभी कार्य किए जाएंगे। विधिवत रूप से आज से ही निर्मोही अखाड़ा के कुंभ की शुरुआत हुई है।

दूसरी तरफ श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा निर्वाण, राजघाट, कनखल के धर्मध्वजा की स्थापना आज विधि विधान से हुई। धर्म ध्वजा का विधि-विधान से मोरपंख, रुद्राख की माला, तिलक, चंदन, रोली आदि से पूजा-अर्चना की गई तथा हर-हर महादेव के जयघोष और बैंडबाजों की धुन पर धर्म ध्वजा स्थापित की गई। धर्म ध्वजा स्थापित करने के दौरान हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा भी की गई।
श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा निर्वाण राजघाट, कनखल के महंत दामोदर दास, प्रेमदास व प्रमुख संतों ने इस अवसर पर शिरकत की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्र गिरि, अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास जी, श्री पंच दिगम्बर अणि अखाड़े के श्रीमहंत रामजी दास, श्री पंच निर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत कृष्णदास जी, बाबा हठयोगी, श्रीमहंत धर्मदास जी, श्रीमहंत मोहनदास जी आदि भी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

अगला लेख