Daily Horoscope
✕

बरनावा में डेरा आश्रम सील, कई जिलों में धारा 144

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (00:35 IST)
मेरठ। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार देने के बाद हरियाणा और पंजाब में डेरा अनुयाइयों द्वारा अहिंसा किए जाने के बाद उत्तरप्रदेश के मेरठ मंडल में बागपत जिले के बरनावा स्थित डेरा आश्रम को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही बागपत समेत कई जिले में धारा 144 लागू कर दी गई।
 
मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक रामकुमार ने बताया कि बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बरनावा स्थित डेरा आश्रम को सील कर दिया गया है और वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आश्रम से बाहर किसी भी व्यक्ति को निकलने नहीं दिया जा रहा है। वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है और बागपत, गाजियाबाद, हापुड़ और शामली जिले में धारा 144 को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि दिल्ली सीमा से सटे गाजियाबाद जिले के लोनी सीमा पर बागपत जिले के पूरा महदेव जाने वाली रोडवेज की एक बस में आग लगाने की सूचना है।  आग से बस की कुछ सीट जली हैं। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बस में आग किसने लगाई। घटना के बाद क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।
 
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि बागपत, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिले से सटी हरियाणा सीमा को सील कर दिया गया है। वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। गौरतलब है कि डेरा समर्थकों द्वारा की जा रही आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में पहले से ही हाई अलर्ट कर दिया गया है और पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। (वार्ता) 

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख