kundali milan
✕

जेल में आम कैदी-सा है राम रहीम का हाल

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (11:49 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (जेल) केपी सिंह ने इन खबरों का खंडन किया है कि यौन शोषण के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को जेल में खास तरह की सुविधाएं दी गई हैं। सिंह ने शनिवार को बताया कि राम रहीम को किसी गेस्ट हाउस में नहीं रखा गया है बल्कि रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है। 
 
मीडिया के एक वर्ग में इस तरह की खबरें आई थीं कि राम रहीम को जेल में विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राम रहीम को एक सामान्य कैदी की तरह जेल में रखा गया है और उन्हें वही सुविधाएं दी जा रही हैं, जो एक आम कैदी को मिलती हैं। राम रहीम को कोई सहायक उपलब्ध नहीं कराया गया है और जिस कमरे में उन्हें रखा गया है उस कमरे में एसी भी नहीं लगा है। 
 
गौरतलब है कि पंचकूला की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को उन्हें साध्वी बलात्कार मामले में दोषी ठहराया था जिसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से रोहतक लाया गया। राम रहीम को 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। 
 
उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को उनके समर्थकों ने जो भीषण उत्पात मचाया था, उसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि राम रहीम को सजा के बारे में जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए या जेल में ही विशेष अदालत लगाकर सुनाई जा सकती है। (वार्ता)

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख