sundarkand

डेरा हिंसा : हरियाणा, पंजाब में असहज शांति

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (13:55 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा से प्रभावित पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में रविवार को कर्फ्यू में ढील दी गई। यहां रविवार को असहज शांति देखने को मिली।
 
हरियाणा में शनिवार को कहीं से भी हिंसा की किसी वारदात की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों को हालांकि अब भी यहां अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि जिन जगहों पर कर्फ्यू लगा था वहां रविवार को ढील दी जा रही है।
 
सिरसा में जिला प्रशासन ने रविवार सुबह यहां डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के आसपास कर्फ्यू में 5 घंटे की ढील दी है। यहां 24 अगस्त को ही पाबंदी लागू की गई थी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधु ने कहा कि अंबाला के रास्ते दिल्ली से कटरा रेलसेवा को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति है।
 
रोहतक की सुनारिया जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां सीबीआई अदालत के जज सोमवार को 50 वर्षीय राम रहीम के खिलाफ सजा का ऐलान करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सोमवार को जब सजा का ऐलान होगा, तब किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।
 
सजा के ऐलान के लिए न्यायाधीश को हेलिकॉप्टर के जरिए रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया जाएगा। हरियाणा में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और पंचकूला, सिरसा, रोहतक और फतेहाबाद समेत संवेदनशील जिलों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
 
पंजाब में भी कई संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बलों ने फ्लैगमार्च किया और संवेदनशील इलाकों में कड़ी चौकसी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार शाम कहा कि पंजाब ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
 
सिंह रविवार को पंजाब के कुछ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और वहां लोगों तथा सुरक्षा बलों को शांति बनाए रखने के लिए मुबारकबाद देंगे। अमरिंदर ने शनिवार को कहा था कि हरियाणा की मुख्य गलती इतनी बड़ी भीड़ को पंचकूला में जुटने से रोक पाने में उसकी विफलता थी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख