suvichar

राम रहीम मामला : विदेशी सरकारों का नागरिकों को परामर्श

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (12:31 IST)
नई दिल्ली। रेप के एक मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार जाने के बाद भारत की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों को ब्रिटेन ने सुरक्षा परामर्श जारी करते हुए कहा कि वे अधिक सावधान रहें। इस बात की आशंका है कि आगे और बड़ी हिंसा भड़क सकती है।
 
कनाडा से मिली एक खबर के मुताबिक वहां की सरकार ने भी भारत की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों से अत्यधिक सतर्कता बरतने के लिए कहा है। परामर्श में कहा गया है कि ब्रिटिश उप उच्चायोग और चंडीगढ़ में ब्रिटिश काउंसिल कार्यालय आगे और गंभीर हिंसा भड़कने की आशंका के मद्देनजर सोमवार 28 अगस्त तक बंद रहेंगे। स्थानीय सड़क और रेल यात्रा भी इस अवधि के दौरान प्रभावित रह सकती है।
 
ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत आने वाले अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों से अत्यधिक सतर्कता बरतने के लिए कहा है। विदेश मामलों एवं व्यापार विभाग द्वारा जारी परामर्श में भारत जाने वाले यात्रियों को बड़ी संख्या में एकत्रित होने से बचने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह मानने के लिए कहा गया है।
 
इसके साथ ही इंडोनेशिया, मालद्वीप की सरकारों ने भी सुरक्षा एडवाइजरी जारी किया है। विदित हो कि साध्वी से रेप केस में 15 साल बाद दोषी करार दिए जाने के बाद बलात्कारी बाबा राम रहीम के गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। हरियाणा और पंजाब में हुई हिंसा में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हैं। 

वाशिंगटन पोस्ट डॉट कॉम ने अपनी हैडलाइंस में लिखा है कि 'इंडियाज गुरु ऑफ ब्लिंग' को अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके अनुयायियों ने भारी हिंसा की है। बीबीसी डॉट कॉम ने बाबा के बारे में लिखा है कि गुरमीत राम रहीम सिंह को 'रॉकस्टार बाबा' के तौर पर जाना जाता है और वे काफी समय से विवादों से घिरे रहे हैं।

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख