Hanuman Chalisa

गुजरात चुनाव : विकास पड़ेगा भारी या होगी जातिवाद की जीत

नृपेंद्र गुप्ता
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (09:41 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने कमर कस ली है। साम, दाम, दंड, भेद की नीति से लड़े जा रहे इस चुनाव को भाजपा हर हाल में जीतना चाहती है तो कांग्रेस भी इसे मजबूत विपक्षी दल के रूप में उभरने का सुनहरा अवसर मान रही है।
 
नरेन्द्र मोदी ने चुनावों की घोषणा से पहले ताबड़तोड़ दौरे कर कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया है तो हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, जिग्नेश मेवाणी आदि नेताओं ने भी इस बार अपनी शक्ति दिखाने की तैयारी कर ली है।
 
वैसे तो गुजरात मॉडल के दम पर ही नरेन्द्र मोदी दिल्ली की सत्ता तक पहुंचे थे। लेकिन जातिवाद की राजनीति मानो उनके गृहराज्य में विकास को कड़ी चुनौती देती दिखाई दे रही है। यहां जहां एक ओर विकास की बात हो रही है तो दूसरी तरफ नोटबंदी और जीएसटी पर भी जमकर तकरार चल रही है। जातियों पर पकड़ साबित करने की होड़ दिखाई दे रही है तो दोनों ही दलों में सेंध लगाने का खेल भी हो रहा है।
 
पटेल-पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर भी राजनीति के इस खेल में उलझ गए हैं। दोनों ही दिग्गजों की ताकत यहां कम होती दिखाई दे रही है। यह सब महाभारत का युद्ध-सा प्रतीत हो रहा है जिसमें एक ओर सेनापति था, तो दूसरी ओर सेना।
 
हार्दिक के करीबी वरुण पटेल और रेशमा ने उनसे दूरी बना ली है, तो अल्पेश की टीम भी बिखरी-बिखरी-सी है। यहां धनबल के आरोप लग रहे हैं और तोड़-फोड़ का भी कोई मौका नहीं छोड़ा जा रहा है। हाल ही में राजस्थान विधानसभा में गुर्जरों समेत 5 जातियों को आरक्षण देकर भाजपा ने यहां भी आरक्षण की मांग कर रहीं कई जातियों पर डोरे डालने का प्रयास किया है।
 
बहरहाल, चुनाव के नतीजे कुछ भी हों, पर सवाल यह उठ रहा है कि इस चुनाव में विकास पड़ेगा भारी या जीतेगा जातिवाद। विकास जीता तो इससे देश तरक्की के रास्ते पर बढ़ेगा और जातिवाद जीता तो देश में एक बार फिर आरक्षण की आग भड़क सकती है।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख