Daily Horoscope
✕

छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, छूट की सीमा दोगुनी, कंपोजिशन स्कीम के लिए अब वार्षिक रिटर्न

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (17:07 IST)
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से छूट की सीमा को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 40 लाख रुपए करते हुए जीएसटी परिषद ने कंपोजिशन स्कीम की 1.5 करोड़ रुपए की सीमा को 01 अप्रैल 2019 से लागू करने का निर्णय लिया है।
 
जीएसटी परिषद के अध्यक्ष एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने परिषद की 32वीं बैठक के बाद गुरुवार को कहा कि पहाड़ी एवं छोटे राज्यों के लिए जीएसटी छूट की सीमा को भी 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए तथा अन्य राज्यों में 20 लाख रुपए से 40 लाख रुपए कर दिया गया है। हालांकि पहाड़ी एवं छोटे राज्यों को इस सीमा को घटाने या बढ़ाने का अधिकार भी दिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि कंपोजिशन स्कीम की सीमा अभी एक करोड़ रुपए है जिसे 01 अप्रैल 2019 से 1.5 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इस स्कीम में एक प्रतिशत जीएसटी लगेगा जो करदाताओं को तिमाही चुकाना होगा जबकि रिटर्न वार्षिक भरना होगा। उन्होंने कहा कि छोटे सेवा प्रदाताओं को ध्यान में रखते हुए उनके लिए भी कंपोजिशन स्कीम लाई गई है। अब वस्तु एवं सेवाएं प्रदान करने वाले 50 लाख रुपए तक के कारोबारी इस स्कीम को अपना सकते हैं। इस पर छह प्रतिशत जीएसटी चुकाना होगा तथा उन्हें भी रिटर्न वार्षिक भरना होगा।
 
जेटली ने कहा कि पुड्डुचेरी ने जीएसटी छूट की सीमा 10 लाख रुपए तक यथावत बनाये रखने की मांग की थी। इसलिए, छोटे और पहाड़ी राज्यों को इस सीमा को घटाने-बढ़ाने का अधिकार दिया गया है।
 
रियल एस्टेट, लॉटरी पर जीएसटी के लिए बनेंगे मंत्रियों के समूह : जीएसटी परिषद ने रियल एस्टेट को जीएसटी के तहत रियायतें देने तथा राज्यों द्वारा संचालित लॉटरी पर जीएसटी के संबंध में परिषद् के तहत ही मंत्रियों के दो समूह बनाने का निर्णय लिया है। रियल एस्टेट के लिए सात सदस्यीय मंत्री समूह बनेगा और लॉटरी पर भी इसी तरह के मंत्री समूह का गठन किया जायेगा। राज्यों के वित्त मंत्री इन समूहों के सदस्य होंगे, जिनके नाम बाद में तय किए जाएंगे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख