shradh paksha
✕

शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्‍स लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (16:57 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच टीसीएस के तिमाही परिणाम से पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आए उबाल से कमजोर हुई निवेश धारणा के कारण घरेलू शेयर बाजार लगातार चार दिन की बढ़त खोते हुए गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 106.41 अंक लुढ़ककर 36,106.50 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.65 अंक फिसलकर 10,821.60 अंक पर बंद हुआ।


अमेरिका-चीन के बीच विवाद के सुलझने की संभावना से समर्थन पाकर सेंसेक्स बढ़त के साथ 36,258.00 अंक पर खुला। शुरुआती पहर में यह 36,269.31 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई। बुधवार को कच्चा तेल करीब पांच फीसदी महंगा हो गया।

गुरुवार को भी इसके दाम बढ़े जिससे निवेशकों के बीच हताशा रही। इससे सेंसेक्स 36,070.76 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.29 प्रतिशत की गिरावट में 36,106.50 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से मात्र 13 कंपनियां हरे निशान में रहीं।

निफ्टी भी बढ़त लेता हुआ 10,859.35 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर रहा। कारोबार के दौरान यह 10,801.80 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़कता हुआ अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.31 फीसदी उतरकर 10,821.60 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में से 30 कंपनियां गिरावट में और 20 तेजी में रहीं। दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा और छोटी और मंझोली कंपनियों में तेजी का रुख रहा। बीएसई का मिडकैप 0.49 प्रतिशत यानी 74.80 अंक की तेजी में 15,196.40 अंक पर और स्मॉलकैप 0.19 प्रतिशत यानी 27.27 अंक की बढ़त के साथ 14,628.24 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,754 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,373 में गिरावट और 1,227 में तेजी रही जबकि 150 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित बंद हुए।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख