ramcharitmanas

ग्रेटा के टूलकिट में ‘खालिस्‍तानी साजिश की बू’, क्‍या और कैसे करना है सारी योजना और डीटेल हुई सार्वजनिक!

Updated: शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (14:18 IST)
किसान आंदोलन में रिहाना और ग्रेटाथनबर्ग ने समर्थन करते हुए ट्वीट किए थे। इसके बाद एक टूलकील सामने आई है। यह टूलकीट अब सार्वजनिक हो गई है, जिसे ग्रेटा ने गलती से ट्वीट कर दिया था। इस घटना के बाद पूरा किसान आंदोलन सवालों के घेरे में आ गया है और इसमें अंतरराष्‍ट्रीय साजिश की बातें सामने आने का दावा किया जा रहा है। अब दिल्‍ली पुलिस उस टूलकीट कह जांच कर रही है।

किसान आंदोलन के बहाने भारत में खालिस्‍तानी साजिश को बढ़ावा दिया जाना था? मशहूर पर्यावरण ऐक्टिविस्‍ट ग्रेटा थनबर्ग ने शुरुआत में जो 'टूलकिट' शेयर की, उसे देखने पर जांच एजेंसियों को यही लगता है।

उस 'टूलकिट' के भीतर भारत को निशाना बनाकर ग्‍लोबल ट्वीटस्‍टार्म से लेकर दूतावासों को घेरने तक का आह्वान किया गया था। दस्‍तावेज में किस तारीख कब क्‍या और कैसे करना है, इसका विस्‍तार से जिक्र था। उस टूलकिट के भीतर दर्जनों ऐसे लिंक थे, जिन पर क्लिक करने पर पता चलता कि पूरी तैयारी के साथ आंदोलन के बहाने भारत को बदनाम करने का प्‍लान था। अब वह टूलकिट पब्लिक डोमेन में नहीं है, मगर डिलीट किए जाने से पहले कई लोगों ने उसकी कॉपीज बना ली थीं।

दरअसल, भारत में जारी किसान आंदोलन पर ग्‍लोबल पॉप स्‍टार रिहाना ने 2 फरवरी को ट्वीट किया। उन्‍होंने CNN की एक स्‍टोरी का लिंक शेयर करते हुए लिखा कि 'इस बारे में बात क्‍यों नहीं हो रही है?' अगले दिन ग्रेटा थनबर्ग ने भी आंदोलनकारी किसानों के पक्ष में ट्वीट किया। इसी के नीचे उन्‍होंने एक 'टूलकिट' शेयर की लिखा कि 'अगर आप मदद करना चाहते हैं तो यह एक टूलकिट है।' कुछ देर बाद यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया। घंटों बाद (4 फरवरी) एक और ट्वीट में 'टूलकिट' शेयर की गई और कहा गया कि यह 'अपडेटेड' है। मगर तब तक पुरानी टूलकिट की काफी सारी बातें बाहर आ चुकी थीं।

ग्रेटा ने जो ट्वीट डिलीट कर दिया, उसमें दिया गया लिंक एक प्रजेंटेशन पर रीडायरेक्‍ट कर रहा था। इसका टाइटल था 'Global Farmers' Strike - First Wave'। कवर पर आंदोलनकारी किसानों की एक फोटो थी जिसके ऊपर अंग्रेजी में लिखा था, 'क्‍या आप मानव इतिहास के सबसे बड़े प्रदर्शन का हिस्‍सा बनेंगे?' अगले पन्‍ने पर 'अर्जेंट ऐक्‍शंस की लिस्‍ट थी।

टूलकिट की जांच करेगी पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वे ट्विटर पर स्वीडिश एक्टिविस्ट ग्रेटा थंबर्ग की ओर से किसान आंदोलन पर शेयर किए गए टूलकिट की जांच करेंगे। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर प्रवीर रंजन ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन इसमें किसी को नामजद नहीं किया गया है। इस टूलकिट में विस्तार के साथ लोगों को बताया गया है कि किसान आंदोलन के फेवर में लोगों को कब-कब क्या करना है।

क्‍या है टूलकीट की योजना?

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख