ramcharitmanas
✕

बड़ी खबर, 1136 खाली पद भरेगा केंद्र, 30 सितंबर तक करें आवेदन

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (08:31 IST)
नई दिल्ली। भारत सरकार के कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) एवं ग्रुप-सी में विभिन्‍न पदों की 130 श्रेणियों के लिए विज्ञापन दिया है जिसके तहत विभिन्‍न विभागों/संगठनों में 1136 रि‍क्‍त पद भरे जाएंगे। 
 
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मामलों के मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग के उत्‍तरी क्षेत्र में पदों की 36 श्रेणियों में 299 रिक्तियां हैं। सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सभी पदों या रिक्तियों के क्षेत्रवार विवरण और विस्‍तृत विज्ञापन एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।
 
इसमें कहा गया है कि कोई भी आवेदक एक से अधिक क्षेत्रों में एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है। अभ्‍यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जो कम्‍प्‍यूटर आधारित परीक्षा के रूप में होगी।
 
पदों एवं रिक्तियों, पात्रता की शर्तों और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्‍तृत जानकारी भी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। 
 
इन चयन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन को वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट एसएससी आनलाइन डाट इन पर भरा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2018 है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख