Hanuman Chalisa
✕

दिवाली पर भारी जीएसटी, फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक

Updated: रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (11:23 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में रही गिरावट के बीच धनतेरस और दिवाली के बावजूद स्थानीय स्तर पर त्योहारी मांग सुस्त रहने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए लुढ़ककर 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 650 रुपए फिसलकर 40,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
आलोच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय स्तर पर चार दिन कारोबार हुआ। गुरुवार को दिवाली और शुक्रवार को गोवर्द्धन पूजा के अवसर पर बाजार बंद रहा। धनतेरस के बावजूद इस बार बाजार में चहल-पहल नहीं दिखी, जिससे दोनों कीमती धातुओं पर दबाव रहा।
 
कारोबारियों का कहना है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने से सोने पर कर की दर बढ़ने का असर मांग पर देखा गया।
 
वैश्विक बाजारों में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख हावी रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 23.70 डॉलर लुढ़ककर सप्ताहांत पर 1,280.05 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 24.30 डॉलर फिसलकर 1,281.80 प्रति औंस पर आ गया। चांदी हाजिर 0.40 डॉलर टूटकर शुक्रवार को 16.97 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
 
स्थानीय बाजार में चार कारोबारी दिवस में से बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। इस दौरान सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये फिसलकर सप्ताहांत पर 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 30,500 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूरे सप्ताह 24,700 रुपए पर टिकी रही।
 
सिक्का निर्माताओं की ग्राहकी कमजोर पड़ने से सप्ताह के दौरान चांदी हाजिर के भाव  650 रुपए लुढ़ककर 40,850 रुपए प्रति किलोग्राम रहे। चांदी वायदा भी 520 रुपए की साप्ताहिक गिरावट में 40,850 रुपए प्रति दस ग्राम बोली गई। सिक्कों में कोई बदलाव नहीं हुआ और सिक्का लिवाली तथा बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। (वार्ता) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख