• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Gold, Mumbai Airport, Indira Gandhi International Airport
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 24 दिसंबर 2016 (17:46 IST)

मुंबई हवाई अड्डे पर 16 किलोग्राम सोने के साथ दो गिरफ्तार

Gold
नई दिल्ली। यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) से एक विमान से उड़ान भरने के बाद मुंबई हवाई अड्डा पहुंचने पर दो यात्रियों से कथित तौर पर करीब 16 किलोग्राम सोना बरामद किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कल रात उस समय हुई जब सीआईएसएफ के जवानों ने दो यात्रियों को धरदबोचा जिनके बैग में कथित तौर पर सोना था। अधिकारियों ने बताया कि दोनों की पहचान एन. जाधव और पी.  जाधव के रूप में की गई है जिसे सीआईएसएफ ने आयकर विभाग के दस्ते को सौंप दिया। 
 
दस्ते ने दोनों को मुंबई जाने वाले विमान में सवार होने की अनुमति दे दी लेकिन साथ ही कहा कि वे मुंबई हवाई अड्डा पहुंचने के बाद वहां आयकर विभाग को इसकी सूचना देंगे। उन्होंने बताया कि 15.85 किलोग्राम सोना लेकर जा रहे दोनों व्यक्ति को मुंबई में उतरते ही आयकर विभाग ने हिरासत में ले लिया और मामले की जांच की जा रही है।  (भाषा) 
ये भी पढ़ें
साल 2016 : गंगा के शुद्धिकरण के लिए बनी 'नमामि गंगे योजना'