sundarkand
✕

Uttarakhand : उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से UP में हाईअलर्ट, गंगा तटों पर बसे लोगों का पलायन शुरू

Updated: रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (16:43 IST)
उत्तराखंड के जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। उत्तराखंड राज्य में आई इस आपदा के बाद उत्तरप्रदेश भी अलर्ट हो गया है।

गंगा नदी में पानी बढ़ने की आशंका के चलते सुरक्षा की दृष्टि से यूपी में बिजनौर से लेकर बनारस तक गंगा नदी के किनारे पर बसे शहरों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, वहीं यूपी राज्य सरकार ने प्रशासन को आपदा से निपटने के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

बिजनौर प्रशासन ने गंगा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को घर खाली करके सुरक्षित स्थान पर जाने का एनाउंसमेंट शुरू कर दिया है। 
 
चमोली जिले में ऋषि गंगा नदी पर बांध टूटते ही ऋषिकेश प्रशासन ने गंगा नदी में राफ्टिंग करने पर रोक लगा दी है। स्थानीय लोगों से अपील की है कि गंगा का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है, इसलिए नदी के अंदर न जाएं। नदी किनारे बसे शहरों में रहने वालों को भी ऊपरी इलाकों में भेजा जा रहा है।
उत्तरप्रदेश के जिन जिलों से गंगा नदी प्रवाहित होती है, वहां के स्थानीय प्रशासन ने भी निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति नदी में नाव लेकर नहीं जाएगा। कुछ समय के लिए नौका विहार पर रोक लगा दी गई है। बाढ़ की संभावना के चलते बिजनौर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
बिजनौर के एसपी धर्मवीरसिंह ने लोगों से अपील की है कि गंगा के तटों पर न जाएं, वे होशियार और सतर्क रहें, ग्लेशियर फटने के कारण गंगा में कभी भी बाढ़ आने की संभावना है।

बिजनौर पुलिस गंगा तटीय क्षेत्रों में माइक पर एनाउंसमेंट कर रही है कि सामान बांध सुरक्षित स्थान पर कूच करें। वहीं दूसरी तरफ तटीय इलाके के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली और बोगियों में सामान लादकर सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन शुरू कर दिया है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, केजरीवाल भी डिटेन

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में, क्या है CJP प्रोटेस्ट से कनेक्शन

अगला लेख