Daily Horoscope

मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, बढ़ती जनसंख्या सेकंड स्टेज के कैंसर की तरह

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (07:42 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत की बढ़ती जनसंख्या की तुलना कैंसर के दूसरे चरण से की। उन्होंने कहा कि यदि इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह चौथे चरण में चली जाएगी और लाइलाज हो जाएगी। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने एक कड़ा कानून बनाए जाने का भी आह्वान किया।

मोदी के मंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण पर एक संगोष्ठी में कहा कि एक कड़ा कानून लागू करना आवश्यक है। जो लोग इसका उल्लंघन करते हैं तो उनके लिए मतदान के अधिकारों को रद्द करने और आर्थिक प्रतिबंध जैसे दंड का प्रावधान होना चाहिए।

उन्होंने पूछा कि क्या यह सच नहीं है कि जहां भी बहुसंख्यक समुदाय की आबादी में गिरावट आई है, वहां सामाजिक सौहार्द बिगड़ गया है। देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश में हर साल दो करोड़ बच्चे पैदा हो रहे हैं।

सिंह ने रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के बीच प्रजनन दर बहुसंख्यक से बहुत अधिक है।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख