suvichar

पंजाब में भाजपा और कांग्रेस साथ-साथ

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (15:53 IST)
अमृतसर। ऐसे मौके बहुत कम ही आते हैं जब दो धुर विरोधी भाजपा और कांग्रेस साथ-साथ हों और एक दूसरे की तारीफ भी करें। अवसर इराक में मारे गए भारतीयों के अवशेष लाने का था। 
 
दअरसल, विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह सोमवार को 38 भारतीयों के अवशेष लेकर अमृतसर पहुंचे थे। इस अवसर पर पंजाब के मंत्री और सिंह के पूर्व पार्टी सहयोगी नवजोतसिंह सिद्धू भी मौजूद थे। 
 
इस अवसर पर पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए जनरल सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें दोनों संवेदनशील हैं। सिद्धू भी सिंह की तारीफ करने में नहीं चूके। सिंह ने कहा कि मृतकों का सम्मान होना चाहिए। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। पंजाब सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। 
 
फूट-फूटकर रो पड़े परिजन : अमृतसर हवाई अड्‍डे पर जब 28 भारतीयों के अवशेष लेकर सिंह पहुंचे बहुत ही गमगीन माहौल था। हवाई अड्‍डे पर पर ही मृतकों के परिजनों को अवशेष सौंपे गए। अपनों के अवशेष देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। हालांकि परिजन इस निर्देश को लेकर भी विरोध कर रहे थे कि ताबूतों को खोला नहीं जाए। 
 
गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पिछले महीने संसद में पुष्टि की थी की 2014 में आंतकी संगठन आईइस ने अपह्त किए गए 39 भारतीयों की हत्या कर दी थी। यह सभी निर्माण मज़दूर थे।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख